मंगलवार, सितंबर 07, 2010

नभ व्यथा का

 - डॉ. वर्षा सिंह

नयन में उमड़ा जलद है।
नभ व्यथा का भी वृहद है।


आंसुओं से तर-बतर है
यह कथानक भी दुखद है।


इस दफा मौसम अजब है
आग मन में तन शरद है।


दोष क्या दें अब तिमिर को
रोशनी को आज मद है।


नींद को कैसे मनाएं
ख्वाब की खोई सनद है।


त्रासदी ‘वर्षा’ कहें क्या?
शत्रु अब तो मेघ खुद हैं।

12 टिप्‍पणियां:

  1. नींद को कैसे मनाएं
    ख्वाब की खोई सनद है।

    बहुत खूबसूरत शे‘र हुआ है ,वर्षा जी बधाई
    श्याम सखा श्याम

    जवाब देंहटाएं
  2. यह बैरी word verification हटाएं
    टिप्पणीकार को मुसीबत से निजात दिलाएं

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत दिनों बाद शुद्ध हिन्दी में एक ख़ूबसूरत ग़ज़ल पढने को मिली ,रचनाकारा मोहतरमा डा:वर्षा सिंह जी को बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  4. संजय दानी जी, आपको धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  5. इस घनघोर बरसात में आपका ये लिखना - शत्रु मेघ है ... बहुत खूब.. आपकी कविता बहुत सुन्दर लगी.. शुभप्रभात..

    जवाब देंहटाएं
  6. डॉ. नूतन ‘अमृता’, आपको धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत ही अच्‍छी प्रस्‍तुति ।

    जवाब देंहटाएं
  8. नभ व्यथा का भी वृहद है....

    वाह... सुन्दर प्रयोंग.. सुन्दर ग़ज़ल...
    सादर...

    जवाब देंहटाएं
  9. यशवन्त माथुर जी,
    05/09/2011 को मेरी यह पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक करने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार!

    जवाब देंहटाएं
  10. सदा जी,
    आपको बहुत-बहुत धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  11. S.M.HABIB ji,(Sanjay Mishra 'Habib')
    Thanks for your comments.
    Hope you will be give me your valuable response on my future posts.

    जवाब देंहटाएं