Pages

गुरुवार, मार्च 18, 2021

औरत | महिलाओं को समर्पित | ग़ज़ल | डॉ. वर्षा सिंह

Dr. Varsha Singh

ग़ज़ल


औरत

- डॉ. वर्षा सिंह

ख़ूबसूरत सा ख़्वाब है औरत

ज़ुल्मतों का जवाब है औरत


इसको पढ़ना ज़रा आहिस्ता से 

प्यार की इक किताब है औरत


इस जहां के हज़ार कांटों में

इक महकता गुलाब है औरत


इसमें दुर्गा, इसी में मीरा भी

आधी दुनिया की आब है औरत


जोड़, बाकी, बटा, गुणा "वर्षा"

ज़िन्दगी का हिसाब है औरत



27 टिप्‍पणियां:

  1. "ख़ूबसूरत सा ख़्वाब है औरत
    ज़ुल्मतों का जवाब है औरत"
    --
    बहुत सुन्दर और भावपूर्ण ग़ज़ल।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक आभार आदरणीय 🙏
      आपके द्वारा की गई प्रशंसा मुझे ऊर्जा प्रदान करती है।

      हटाएं
  2. बहुत ख़ूब वर्षा जी ! ग़ज़ल के शेरों में दो टूक बातें कह दी हैं आपने ।

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत खूब ...

    तुम चाहे कितना ही नकार लो
    हर बात का जवाब है औरत ....

    जवाब देंहटाएं
  4. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार(१९-०३-२०२१) को 'मनमोहन'(चर्चा अंक- ४०११) पर भी होगी।

    आप भी सादर आमंत्रित है।
    --
    अनीता सैनी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. प्रिय अनीता सैनी जी, आपकी इस सदाशयता के लिए हार्दिक आभार 🙏

      हटाएं
  5. आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज शुक्रवार 19 मार्च 2021 शाम 5.00 बजे साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल की गहराइयों से बहुत आभार प्रिय यशोदा अग्रवाल जी 🙏

      हटाएं
  6. सादर नमस्कार।

    कृपया १९ को २० पढ़े।

    जवाब देंहटाएं
  7. इसको पढ़ना ज़रा आहिस्ता से

    प्यार की इक किताब है औरत.... बस यही तो दुख है औरत का वर्षा जी, कि उससे हर विषय पर ज़ोर आजमाइश की जाती है,समझने की कोशिश ही नही होती उसके मन को सार्थक गज़ल ।

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुंदर गजल, वर्षा दी।

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत खूब आपने बहुत सुंदरता से फ़लसफ़ा बयाँ किया है ।
    ये शेर तो सब कुछ कह गया।

    जोड़, बाकी, बटा, गुणा "वर्षा"

    ज़िन्दगी का हिसाब है औरत।
    अप्रतिम।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपने मेरे शेर के मर्म को समझा आदरणीया..।
      हृदयतल की गहराइयों से आपके प्रति हार्दिक आभार 🙏

      हटाएं
  10. औरत पर लिखी बेहद खूबसूरत
    गजल
    वाह

    जवाब देंहटाएं
  11. जोड़, बाकी, बटा, गुणा "वर्षा"
    ज़िन्दगी का हिसाब है औरत
    लाजवाब सृजन ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत धन्यवाद प्रिय मीना भारद्वाज जी 🙏

      हटाएं
  12. इस जहां के हज़ार कांटों में

    इक महकता गुलाब है औरत

    बहुत खूब... सादर नमस्कार वर्षा जी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद प्रिय कामिनी सिन्हा जी.🙏

      हटाएं