Happy Independence Day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Happy Independence Day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, अगस्त 15, 2019

🇮🇳 ❤ स्वाधीनता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ❤ 🇮🇳 ... डॉ. वर्षा सिंह

Dr. Varsha Singh

   🌺 🙏 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳 🙏🌺

आज़ादी  के  गीत  हमेशा  गाएंगे ।
अपना प्यारा परचम हम लहराएंगे ।

संघर्षों के बाद मिली जो आज़ादी ,
उसका हम इतिहास सदा दोहरायेंगे ।

बलिदानों की गाथा को आदर्श बना,
नई राह पर  क़दम बढ़ाते  जाएंगे ।

चांद छू लिया, मंगल तक जा पहुंचेंगें,
अंतरिक्ष को  धरती  पर ले लाएंगे ।

एक देश है भारत, रंग हज़ारों हैं ,
रंग एकता का  "वर्षा"  दिखलाएंगे ।

         - डॉ. वर्षा सिंह


बुधवार, अगस्त 15, 2018

HAPPY INDEPENDENCE DAY 2018

त्याग और बलिदान से सींचा गया जिस पौध को
वृक्ष बन कर वह बना आजाद भारत देख लो।
फिर उठाओ पुस्तकें इतिहास की, पढ़ लो ज़रा
और अपने देश का सम्मान करना सीख लो।
         - डॉ. वर्षा सिंह