रविवार, जुलाई 29, 2018

"वर्षा" को रानी लिख देना - डॉ. वर्षा सिंह

धरती पर पानी लिख देना
आंचल को धानी लिख देना

चाहत पर बंधन का पहरा
कुछ तो मनमानी लिख देना

बेशक लिखना अमर प्यार को
दुनिया को फानी लिख देना

इंतज़ार में चांद - रात के
दिन की कुर्बानी लिख देना

मौसम को यदि राजा लिखना
"वर्षा" को रानी लिख देना

        ❤ डॉ. वर्षा सिंह

गुरुवार, जुलाई 19, 2018

इश्क़ .... डॉ.वर्षा सिंह


इश्क़ ज़मीं है इश्क़ समुंदर
इश्क़ से सारी दुनिया सुंदर
इश़्क गिराता दीवारों को
इश्क़ बसायें दिल के अंदर

          ❤ - डॉ. वर्षा सिंह

#ग़ज़लवर्षा