इश्क़ का चर्चा होगा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इश्क़ का चर्चा होगा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, फ़रवरी 08, 2019

ग़ज़ल ... इश्क़ का चर्चा होगा- डॉ. वर्षा सिंह


Dr. Varsha Singh
ग़ज़ल
         - डॉ. वर्षा सिंह

जब मेरे इश्क़ का चर्चा होगा।
ज़िक्र तेरे गुलाब का होगा। 

दीन-दुनिया से बेख़बर है वो,
उसने 'लव यू', उसे कहा होगा।

भर गई ताज़गी हवाओं में,
फूल कोई कहीं खिला होगा।

उसके होंठों पे मुस्कुराहट है,
उसने मैसेज अभी पढ़ा होगा

ठौर होगा जहां पे सावन का
वही "वर्षा" का भी पता होगा।

         -----------

Happy Rose Day - Dr. Varsha Singh