![]() |
| Dr. Varsha Singh |
फ़ासले हैं कई
-डॉ. वर्षा सिंह
एक रिश्ते के मायने हैं कई
पास रहकर भी फ़ासले हैं कई
घाटियों में नदी का खो जाना
इस तरह के तो हादसे हैं कई
उसने देखा जिसे भला जो लगा
एक सूरत है, आईने हैं कई
रास्ता एक कोई होगा कहीं
अपने-अपने तो दायरे हैं कई
एक "वर्षा" है, बदलियां ढेरों
प्यार है एक, वायदे हैं कई
-----------------
(मेरे ग़ज़ल संग्रह "सच तो ये है" से)
