साक्षात्कार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
साक्षात्कार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, जनवरी 13, 2020

साक्षात्कार : साहित्य सारी दुनिया से जोड़ने की ताकत रखता है- डॉ मधुर नज़्मी* *साक्षात्कारकर्ता- डॉ वर्षा सिंह*

साक्षात्कार
साहित्य सारी दुनिया से जोड़ने की ताकत रखता है- डॉ मधुर नज़्मी
साक्षात्कारकर्ता- डॉ वर्षा सिंह


देश के प्रख्यात शायर मधुर नज़्मी जी का मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ (उ.प्र.) से मेरे शहर सागर आगमन हुआ।  इस दौरान मैंने उन्हें अपने ग़ज़ल संग्रह "दिल बंजारा" की प्रति भेंट की तथा मैंने और मेरी बहन डॉ शरद सिंह ने उनसे साहित्यिक चर्चाएं कीं। उसी तारतम्य में मैंने उनका एक अनौपचारिक साक्षात्कार लिया जिसका मुख्य अंश यहां प्रस्तुत है -

डॉ. वर्षा सिंह - आप इतने बड़े ग़ज़लगो हैं, आप ग़ज़ल के वर्तमान परिदृश्य को कैसा पाते हैं?

डॉ. मधुर नज़्मी- ग़ज़ल का वर्तमान परिदृश्य चिन्ताजनक है क्योंकि सोशल मीडिया पर कथित शायरों की बाढ़ आ जाने से ग़ज़ल की गम्भीरता नष्ट हो रही है। आप लोगों जैसे शायरों की ग़ज़ल के प्रति प्रतिबद्धता यह भरोसा दिलाती है कि इस विधा को गम्भीरता से लेने वाले लोग अभी शेष हैं और ग़ज़ल की श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए कृतसंकल्प हैं।

डॉ. वर्षा सिंह - अक्सर यह सुनने में आता है कि साहित्य के प्रति अब लोगों मैं पहले जैसी रुचि नहीं रही। खुले मंच चुटकुलेबाजी का अड्डा बनते जा रहे हैं, आपका इस बारे में क्या कहना है?

डॉ. मधुर नज़्मी- आपका कहना सच है कि मंचों का स्तर अब पहले जैसा नहीं रहा। लेकिन मैं निराश नहीं हूं। साहित्य में बहुत ताकत होती है यदि  ईमानदारी से अपनाया जाए तो साहित्य सारी दुनिया से जोड़ने की ताकत रखता है। मैं मुफ़लिसी में पैदा हुआ लेकिन मेरी शायरी ने दस देशों में जा कर मुशायरे पढ़ने का मौका दिया।

डॉ. वर्षा सिंह - उर्दू ग़ज़ल और हिन्दी ग़ज़ल, इन दो भाषाई नामों पर भी अक्सर बहसें होती रहती हैं। क्या आप इस बंटवारे को उचित मानते हैं?

डॉ. मधुर नज़्मी- मैं ग़ज़ल विधा के संदर्भ में भाषाई विवाद को तरज़ीह नहीं देता हूं। ग़ज़ल तो वह है जो दिल से कही जाए और सुनने वाले के दिल को छू जाए।

डॉ. वर्षा सिंह - सागर आ कर आपको कैसा महसूस हो रहा है?

डॉ. मधुर नज़्मी- जी, सागर आ कर मुझे बहुत अच्छा लगा। सागर को मैं त्रिलोचन शास्त्री जी के सागर प्रवास के कारण जानता था, फिर आपके नाम से इसे जाना। यहां के लोग बहुत मिलनसार हैं।

              -------------------
     देश के प्रख्यात शायर मधुर नज़्मी जी से मेरे द्वारा लिया गया अनौपचारिक साक्षात्कार वेब मैगजीन "युवाप्रवर्तक" में आज दिनांक 13.01.2020 को प्रकाशित हुआ है। कृपया आप भी पढ़ें...
http://yuvapravartak.com/?p=24389
हार्दिक आभार "युवाप्रवर्तक" 🙏

http://yuvapravartak.com/?p=24389

साथ ही तीनबत्ती न्यूज़.कॉम ने तीनबत्ती न्यूज़.कॉम में इसे प्रकाशित किया है....
साहित्य सारी दुनिया से जोड़ने की ताकत रखता है- डॉ #मधुर #नज़्मी
#साक्षात्कार/डॉ #वर्षासिंह
 https://www.teenbattinews.com/2020/01/blog-post_90.html
-------------
www.teenbattinews.com


https://www.facebook.com/107825044004760/posts/140983907355540/?app=fbl

मंगलवार, अगस्त 15, 2017

Interview of Dr Vidyawati "Malvika"

प्रिय मित्रों,

आज "पत्रिका" समाचार पत्र के स्वतंत्रता दिवस अंक में  हिन्दी की वरिष्ठ साहित्यकार एवं मेरी माता जी डॉ. विद्यावती "मालविका" का साक्षात्कार प्रकाशित हुआ है... Please read & share.
धन्यवाद "पत्रिका" समाचार पत्र !!!!!

#पत्रिका
#साक्षात्कार #विद्यावती_मालविका #स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay
#Senior_Author