रविवार, मई 12, 2019

ग़ज़ल .... मातृ दिवस पर विशेष ... मां से बढ़ कर कौन - डॉ. वर्षा सिंह


Dr. Varsha Singh

      मातृ दिवस (Mother's Day) पर  आज मेरी ग़ज़ल को web magazine युवा प्रवर्तक के अंक दिनांक 12 मई 2019 में स्थान मिला है।
युवा प्रवर्तक के प्रति हार्दिक आभार 🙏
मित्रों, यदि आप चाहें तो पत्रिका में इसे इस Link पर भी पढ़ सकते हैं ...
http://yuvapravartak.com/?p=14631
ग़ज़ल
मां से बढ़ कर कौन जगत में !
                     - डॉ. वर्षा सिंह

जब -जब मन बेचैन हुआ है।
तब -तब मां को याद किया है।

मां ने सबको अमृत बांटा,
खुद चुपके से ज़हर पिया है।

जीवन की दुर्गम राहों में,
मां की हरदम मिली दुआ है।

मां से बढ़ कर कौन जगत में !
ईश्वर मां से नहीं बड़ा है।

ममता की  "वर्षा" करती मां,
मां का आंचल सदा भरा है।     
            ------------
#ग़ज़लवर्षा

Happy Mother's Day # GHAZALYATRA

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें