रविवार, मार्च 07, 2021

औरतें | 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष | ग़ज़ल | डॉ. वर्षा सिंह

ग़ज़ल
औरतें
-डॉ. वर्षा सिंह

सागर की लहर, झील का पानी हैं औरतें।

बहती  हुई  नदी  की   रवानी हैं औरतें।

दुनिया की हर मिसाल में शामिल हैं आज वो
‘लैला’ की, ‘हीर’ की जो कहानी  हैं औरतें।

उनका  लिखित स्वरूप  महाकाव्य की तरह
वेदों की ऋचाओं-सी  ज़ुबानी  हैं  औरतें।

मिलती हैं  जब कभी  वो  सहेली के रूप में
यादों  की  वादियों-सी  सुहानी  हैं औरतें।

‘मीरा’  बनी कभी,  तो ‘कमाली’  बनी कभी
‘वर्षा’  कहा  सभी  ने -‘सयानी हैं औरतें’।
      ---------------------

15 टिप्‍पणियां:

  1. मिलती हैं जब कभी वो सहेली के रूप में
    यादों की वादियों-सी सुहानी हैं औरतें।
    नारी जीवन की अक्कासी खूबसूरती से करते शेर वर्षा जी | महिला दिवस की ढेरों बधाईयाँ और शुभकामनाएं|

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपको भी महिला दिवस की अनेक हार्दिक शुभकामनाएं प्रिय रेणु जी 🙏
      मेरी ग़ज़ल को पसंद करने के लिए बहुत धन्यवाद 🙏

      हटाएं
  2. वाह! वर्षा जी, आपने तो हमारा बहुत सुहाना गुणगान कर दिया ..आपको मुझे और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवम आपको ढेर सारी बधाई..

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत शुक्रिया जिज्ञासा जी 🙏
    जी हां, हम सभी को महिला दिवस मंगलमय हो 🙏
    हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुन्दर।
    अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    जवाब देंहटाएं
  5. दुनिया की हर मिसाल में शामिल हैं आज वो; लैला की, हीर की जो कहानी हैं औरतें । बहुत ख़ूब वर्षा जी ! और आपकी इस बेहतरीन ग़ज़ल में जिन औरतों के बारे में इतनी अच्छी बातें कही गई हैं, उनकी जीती-जागती मिसाल तो आप ख़ुद ही हैं । आपको भी तो कोई भी औरत अपना रोल मॉडल बना सकती है (बनाया भी होगा) । केवल आठ मार्च ही नहीं, हर दिन उस औरत का है जो 'वर्षा' हो ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आदरणीय जितेन्द्र माथुर जी, आपकी इस उदात्त टिप्पणी के लिए कोटिशः हार्दिक आभार 🙏
      सदैव इसी प्रकार कृपाभाव बनाए रखें, यही निवेदन है।
      सादर,
      डॉ. वर्षा सिंह

      हटाएं
  6. सागर की लहर, झील का पानी हैं औरतें।
    बहती हुई नदी की रवानी हैं औरतें।

    वाह कितनी सुन्दर बात . चार दिन से कमेन्ट करने में कुछ प्रोब्लम थी . आज पुनः ग़ज़ल पढ़ी . उबहुत खूबसूरत .

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक आभार आदरणीया 🙏

      कुछ कार्यक्रमों में उलझे रहने के चलते व्यस्ततावश मैं भी ब्लॉग पर नहीं आ पा रही थी। क्षमा चाहती हूं।
      इसी तरह आत्मीयता बनाए रखें।
      सादर,
      डॉ. वर्षा सिंह

      हटाएं
  7. Sahara Sands Casino Resort - Blackjack | SSCAT.com
    Sahara Sands Casino Resort is your new Vegas luxury destination, set 샌즈 카지노 3 만 within the beautiful Las Vegas desert sands of Western Sahara. Play table games, table games,

    जवाब देंहटाएं