शनिवार, जनवरी 25, 2020

🇮🇳 गणतंत्र दिवस पर विशेष ग़ज़ल : 🇮🇳 सम्मान तिरंगा है 🇮🇳 - डॉ.वर्षा सिंह 🇮🇳

Happy Republic Day - Dr. Varsha Singh

     🇮🇳♥🇮🇳  🇮🇳♥🇮🇳  🇮🇳♥🇮🇳  🇮🇳♥🇮🇳

सम्मान तिरंगा है
       - डॉ. वर्षा सिंह

शान  तिरंगा  है, अपनी  आन तिरंगा है ।
सारी दुनिया से कह दो सम्मान तिरंगा है।

वीरों ने कुर्बानी  दे कर इसे सजाया  है,
देशभक्ति गौरवगाथा का गान तिरंगा है।

हम भारत के वासी, हमको निर्भय रहना है,
हर इक भारतवासी का अभिमान तिरंगा है।

लोकतंत्र विश्वास हमारा, सांस भारती हैै,
अमृत है गणतंत्र और वरदान तिरंगा है।

संविधान के प्रति निष्ठा पहचान हमारी है,
कभी न झुकने पाएगा,  ईमान तिरंगा है।

जाति-धर्म, भाषाएं, बोली ढेरों हैं लेकिन
सबके दिल की एक कथा, उन्वान तिरंगा है

"वर्षा" हमने जन्मभूमि को मां का मान दिया,
रहे सदा सबसे ऊंचा, अरमान तिरंगा है।

          🇮🇳♥🇮🇳    -------------------  🇮🇳♥🇮🇳
गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं - डॉ. वर्षा सिंह
     🇮🇳♥🇮🇳  🇮🇳♥🇮🇳  🇮🇳♥🇮🇳  🇮🇳♥🇮🇳






प्रिय मित्रों,
      गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ❤🇮🇳❤
      मेरी ग़ज़ल को web magazine युवा प्रवर्तक के अंक दिनांक 26 जनवरी 2020 में स्थान मिला है।
युवा प्रवर्तक के प्रति हार्दिक आभार 🙏
मित्रों, यदि आप चाहें तो पत्रिका में इसे इस Link पर भी पढ़ सकते हैं ...
http://yuvapravartak.com/?p=24567



4 टिप्‍पणियां:

  1. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा रविवार (२६-०१ -२०२०) को "शब्द-सृजन"- ५ (चर्चा अंक -३५९२) पर भी होगी।

    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    ….
    -अनीता सैनी

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही सुंदर भाव संजोये बेहतरीन रचना । गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं आदरणीय

    जवाब देंहटाएं